मंगलवार, 17 अगस्त 2021

क्रिप्टोकरेंसी पर प्रस्तावित कानून को लेकर क्या है स्थिति, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी


क्रिप्टोकरेंसी को अभी भारत में कानूनी मान्यता नहीं मिली है। इस पर कानून बनाने की दिशा में काम चल रहा है। देश के केेंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार को प्रतिबंधित कर दिया था और बैंकों से क्रिप्टोकरेसी के लेन-देन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व बैंक के इस फैसले को गलत करार दिया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया था। इस तरह से भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर ये है रुख। यहां भी लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं, क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज भी आप काम काम कर रहे हैं। 

इन सबके बीच मोदी सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर कानून बनाने की बात कर रही है। इससे संबंधित विधेयक की संसद पटल पर रखे जाने की बात की जा रही है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि संसद में क्रिप्टोकरेंसी विधेयक को रखे जाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में विधेयक रखे जाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है। 

आपको बता दूं कि इकोनॉमिक अफेयर्स सचिव की अगुअई वाले क्रिप्टोकरेंसी पर अंतर्रमंत्रिमंडलीय पैनल ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में क्रिप्टोकरेंसी, जिसे वर्चुअल करेंसी भी कहते हैं, से जुड़े विभिन्न मुद्दे और उस पर क्या कार्रवाई करनी है, को लेकर सिफारिश शामिल है। 

रिपोर्ट में सरकार द्वारा जारी वर्चुअल करेंसी को छोड़कर सभी प्राइवेट वर्चुअल करेंसी पर रोक लगाने की मांग की गई है। 

वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा - "क्रिप्टोकरेंसी विधेयक पर कैबिनेट नोट तैयार है और  मैंकैबिनेट मंजूरी का इंतजार कर रही हूं।"

उधर, भारतीय रिजर्व बैंक ने देश में हो रहे क्रिप्टोकरेंसी कारोबार पर फिर से चिंता जताई है। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक देश में वित्तीय स्थिरता को लेकर समर्पित हैं और क्रिप्टोकरेंसी को लेकर दोनों के विचार एक हैं। शक्तिकांत दास ने साथ ही ये भी कहा कि इस बारे में सरकार का फैसला अंतिम होगा। 


ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे

Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं 




(बच्चों को फाइनेंशियल एजुकेशन क्यों देना चाहिए पर हिन्दी किताब- बेटा हमारा दौलतमंद बनेगा)



Plz Follow Me on:

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

छोटे शहरों और महिलाओं के बीच लोकप्रिय होता बिटकॉइन समेत दूसरे क्रिप्टोकरेंसी, WazirX पर आई रिपोर्ट का इशारा


भारत में अभी तक बिटकॉइन समेत किसी भी क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मान्यता नहीं मिली है। लेकिन, लोग क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने का रिस्क जमकर उठा रहे हैं। छोटे शहरों के लोग और महिलाएं भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के जरिये किसी भी क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाया जा सकता है। 



WazirX भारत का क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है। पेमेंट गेटवे और पेमेंट सॉल्युशंस कंपनी रेजरपे की WazirX पर आई एक रिपोर्ट से हैरान करने वाली खबर आई है। 

रेजरपे की इस रिपोर्ट के मुताबिक, WazirX ने इस साल अभी तक भारत के टीयर-2 और टीयर-3 यानी छोटे शहरों से यूजर्स की संख्या में 2648 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है जो कि भारत के टीयर-1 शहरों के मुकाबले ज्यादा है.। टीयर-1 शहरों से यूजर्स की संख्या में हालांकि 2375 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे शहरों के यूजर्स का WazirX के यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी में 55 प्रतिशत का योगदान है। 

उसी रिपोर्ट के मुताबिक, WazirX के इस साल देश की जितनी महिला यूजर्स जुड़ीं हैं उनमें से 65 प्रतिशत टीयर-2 और टीयर-3 शहरों की हैं। 

WazirX ने अपने एक बयान में कहा है कि सस्ते होते स्मार्टफोन और दूर-दराज तक पहुंच रहे इंटरनेट कनेक्शन की वजह से छोटे छोटे शहरों और कस्बा का लोग क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से जुड़ रहे हैं। एक्सचेंज के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से इन क्षेत्रों के लोग ज्यादा डिजिटल हो रहे हैं, जिसका भी फायदा एक्सचेंज को मिल रहा है। WazirX के मुताबिक, उसके 73 लाख यूजर्स हैं। 

WazirX ने आगे कहा है कि टीयर-2 शहरों जैसे कि अहमदाबाद, लखनऊ और पटना के यूजर्स की संख्या में इस साल औसतन 2950 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि टीयर-3 शहरों जैसे कि रांची, इम्फाल और मोहाली के यूजर्स की संख्या में औसतन 2,455 प्रतिशत का उछाल आया है। 

ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे

Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं 










Plz Follow Me on:

Standard Chartered ने दी Bitcoin की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में $100,000 और 2027 में $200,000 तक पहुंच सकता है BTC | BitcoinInBharat

Standard Chartered के Digital Assets Research Head Geoff Kendrick का bullish अनुमान – Bitcoin 2026 में $100,000 और 2027 में $200,000 तक जा स...