Bitcoin Bharat - भारत का प्रमुख Bitcoin, Cryptocurrency, Blockchain और Web3 ब्लॉग! हिंदी में आसान भाषा में BTC खरीदने, ट्रेडिंग, प्राइस अपडेट, न्यूज़, वॉलेट गाइड, NFT, DeFi और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट टिप्स। Google पर #1 Hindi Crypto Blog - Beginners से Experts तक के लिए। SEO Optimized Content | Daily Updates | bitcoinbharat.blogspot.com
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021
बिटकॉइन@50 लाख रुपए, क्या आपको पैसे लगाना चाहिए?
बिटकॉइन 66,974.77 अमेरिकी डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचकर फिसला,Bitto की लॉन्चिंग से मिला फायदा
लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 20 अक्टूबर 2021 को 66,974.77 अमेरिकी डॉलर के नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में इसमें मुनाफावसूली देखी गई, जिससे इसमें करीब 3 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इस अप्रैल में बिटकॉइन ने 64,899 अमेरिकी डॉलर की ऊंचाई बनाया था। अमेरिका के पहले बिटकॉइन फ्यूचर्स ईटीएफ की सफलतापूर्वक लिस्टिंग के बाद बिटकॉइन में जबर्दस्त तेजी देखी गई।
दुनिया के दिग्गज फंड मैनेजर पॉल टूडोर जोन्स के एक बयान से भी बिटकॉइन में तेजी आई। पॉल जोन्स नाम के इस हेज फंड मैनेजर ने कहा है कि बिटकॉइन (BitCoin) महंगाई के खिलाफ सोने के मुकाबले ज्यादा अच्छा हेज साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा, "मैं बिटकॉइन (BitCoin) को पोर्टफोलियो डायवर्सिफाई करने के लिए एक अच्छा विकल्प मानता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि , "हर व्यक्ति मुझसे पूछता है कि मैं बिटकॉइन (BitCoin) का क्या कर रहा हूं? मैं यह समझता हूं कि मुझे अपने पोर्टफोलियो का 5 फ़ीसदी गोल्ड में, 5 फ़ीसदी बिटकॉइन (BitCoin) में, 5 फ़ीसदी नगदी और 5 फ़ीसदी कमोडिटीज में निवेश करना है।"
हालांकि अमेरिका समेत किसी भी बड़ी इकोनॉमी ने बिटकॉइन, इथीरियम, रिप्पल जैसी क्रिप्टोकरेंसी को सरकारी मान्यता भले ही नहीं दी हो, फिर भी उनका रुतबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
अल-सल्वाडोर के बाद बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी को इन देशों ने आधिकारिक मान्यता दी
बिटकॉइन को इस देश ने दी कानूनी मान्यता, जानिए कानूनी मान्यता देने वाला यह पहला देश कौन है
RBI ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों और कारोबारियों को राहत दी
ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे
Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021
Bito- प्रोशेयर्स बिटकॉइन स्ट्रेैटेजी ईटीएफ की अमेरिका में ट्रेडिंग शुरू, क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक और ऐतिहासिक दिन
क्रिप्टोकरेंसी के लिए आज (19-10-2021) का दिन एक और ऐतिहासिक दिन रहा। प्रोशेयर्स ने बिटकॉइन स्ट्रैटेजी ईटीएफ आज न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर लिस्ट कराया। इसका टिकर नाम Bito है।
Bito पहले दिन के कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत से ज्यादा उछला।
अमेरिका समेत किसी भी बड़ी इकोनॉमी ने बिटकॉइन, इथीरियम, रिप्पल जैसी क्रिप्टोकरेंसी को सरकारी मान्यता भले ही नहीं दी हो, फिर भी उनका रुतबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
हालांकि, अमेरिका का मार्केट रेगुलेटर द सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन ने औपचारिक तौर पर इसको मंजूरी नहीं दी है।
अल-सल्वाडोर के बाद बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी को इन देशों ने आधिकारिक मान्यता दी
बिटकॉइन को इस देश ने दी कानूनी मान्यता, जानिए कानूनी मान्यता देने वाला यह पहला देश कौन है
RBI ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों और कारोबारियों को राहत दी
ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे
Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021
क्रिप्टोकरेंसी में कमाई के काफी मौके, नजरअंदाज करना मुश्किल: BofA
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चंद छोटे छोटे देशों को छोड़कर दुनियाभर में कोई साफ साफ स्थिति नहीं है। क्रिप्टोकरेंसी को ना तो सरकारी मान्यता मिली है और ना ही उसको लेकर कानून बना है। बावजूद इसके बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) को लगता है कि इसमें कमाई के काफी मौके हैं।
क्रिप्टोकरेंसी के 50 हजार डॉलर के स्तर से ऊपर कारोबार की वजह से इसमें निवेशकों का एक बार फिर भरोसा बढ़ रहा है। सितंबर में अल-सल्वाडोर द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मान्यता देने के बाद बिटकॉइन की यह सबसे अधिक है। न्यू यॉर्क में बिटकॉइन 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,307 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया इतनी बड़ी है कि उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उसने कहा कि-हमारे हिसाब से इसमें काफी मौके हो सकते हैं। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने अपने तर्क के पक्ष में दलीलें भी दी है। उसने कहा है कि चीन में क्रिप्टोकरेंसी कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद उसमें तेजी आ रही है, जो दर्शाती है कि उसमें काफी दम है।
बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने आग ये भी कहा है कि अगर क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्पष्ट कानून बन जाएं तो उसमें और भी तेजी आ सकती है। बैंक का कहना है कि कानून नहीं होने से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर निवेशकों में जो अनिश्चितता बनी हुई है वो खत्म हो जाएगी और निवेशक भरोसा के साथ क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकेंगे।
अल-सल्वाडोर के बाद बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी को इन देशों ने आधिकारिक मान्यता दी
बिटकॉइन को इस देश ने दी कानूनी मान्यता, जानिए कानूनी मान्यता देने वाला यह पहला देश कौन है
RBI ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों और कारोबारियों को राहत दी
ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे
Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अमेरिका से अच्छे संकेत, क्रिप्टोकरेंसी में लगातार 7वें हफ्ते खरीदारी
चीन की क्रिप्टोकरेंसी कारोबार पर सख्ती के बीच अमेरिका से इसके कारोबारियों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि इसी बीच क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों के लिए अच्छी खबर आ रही है। एक आंकड़ा के मुताबिक, 1 अक्टूबर को समाप्त हुए लगातार 7वें हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों ने पैसे निवेश किए हैं। डिजिटल एसेट निवेशकों को पेशेवराना समाधान देने वाली कंपनी CoinShares ने 3 अक्टूबर को जारी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अमेरिकी रेगुलेटर द्वारा हाल ही में दिए गए सकारात्मक बयान से निवेशकों का हौंसला बढ़ा है।
CoinShares के मुताबिक, पिछले हफ्ते क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 90.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश हुआ, जिसमें से केवल बिटकॉइन में 69 मिलियन डॉलर आए। अगर पिछले 7 हफ्ते की बात करें तो क्रिप्टो में 390 मिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। अगर 2021 की बात करें तो अभी तक क्रिप्टो में 6.1 बिलियन डॉलर निवेश आ चुका है। बिटकॉइन में लगातार तीसरे हफ्ते खरीदारी हुई है।
CoinShares ने क्रिप्टो में खरीदारी बढ़ने की वजहों के बारे में बताया है। उसके मुताबिक, इस निवेश प्रोडक्ट में निवेशकों के बढ़ते भरोसा के साथ साथ अमेरिकी सिक्योरिटीज एक्सचेंज कमीशन (SEC) और फेडरल रिजर्व द्वारा इसके समर्थन में दिए गए बयान से इसमें खरीदारी बढ़ रही है।
सिक्योरिटीज एक्सचेंज कमीशन (SEC) के चेयरमैन गैरी गेंसलर ने पिछले हफ्ते फाइनेंशियल टाइम्स कॉन्फ्रेंस में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स के पक्ष में बात कही थी। गेंसलर के इस बयान के अगले ही दिन फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कांग्रेस के समक्ष कहा था कि फेड का इरादा क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने का नहीं है।
अल-सल्वाडोर के बाद बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी को इन देशों ने आधिकारिक मान्यता दी
बिटकॉइन को इस देश ने दी कानूनी मान्यता, जानिए कानूनी मान्यता देने वाला यह पहला देश कौन है
RBI ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों और कारोबारियों को राहत दी
ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे
Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं
भारत में क्रिप्टोकरेंसी के प्रति दीवानगी बढ़ी, एक साल में 641% उछला क्रिप्टोकरेंसी बाजार
भारत में बिटकॉइन, इथीरियम, रिप्पल समेत दूसरे क्रिप्टोकरेंसी को अभी तक सरकारी मान्यता नहीं मिली है, इसको लेकर साफ साफ कानून भी नहीं है, देश का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक इसको लेकर बार बार आम लोगों को चेताते भी रहता है, सुप्रीम कोर्ट आरबीआई द्वारा क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार पर रोक लगाने को गैर-कानूनी घोषित कर चुका है, इन सबके बीच भारतीयों में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर दीवानगी लगातार बढ़ रही है। इसका गवाह है कि पिछले एक साल में भारत में क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आए 641 प्रतिशत का उछाल। भारत में कई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज मौजूद हैं जिनके निवेशक उसमें पैसे लगा सकते हैं।
क्रिप्टोकरेंसी गितिविधियों पर सरकार और वित्तीय संस्थाओं को डाटा, सॉफ्टवेयर, सर्विस और रिसर्च देने वाली कंपनी Chainalysis ने इस आंकड़े की जानकारी दी है।
उसने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि मध्य और दक्षिण एशिया में क्रिप्टोकरेंसी संबंधित उद्यमिता और वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट बढ़ने से इस क्षेत्र के विकेंद्रित वित्त ( DeFi- Decentralised Finance) प्लेटफॉर्म भारत की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत जबकि पाकिस्तान की 33 प्रतिशत हो गई है। 10 मिलियन डॉलर से अधिक की कीमत वाले क्रिप्टोकरेंसी को भारत स्थित पते पर 42 प्रतिशत, पाकिस्तान स्थित पते पर 28 प्रतिशत जबकि वियतनाम स्थित पते पर 29 प्रतिशत भेजा गया। इस आंकड़े से पता चलता है कि भारत में बड़े क्रिप्टोकरेंसी कारोबारी मौजूद हैं।
अल-सल्वाडोर के बाद बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी को इन देशों ने आधिकारिक मान्यता दी
बिटकॉइन को इस देश ने दी कानूनी मान्यता, जानिए कानूनी मान्यता देने वाला यह पहला देश कौन है
RBI ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों और कारोबारियों को राहत दी
ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे
Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं
Bitcoin 3 हफ्ते के निचले स्तर पर: Strategy का $5 बिलियन बिटकॉइन बिक्री प्लान | भारत में क्या असर? (2026)
बिटकॉइन 3 हफ्ते के लो पर गिरा, Strategy (पूर्व MicroStrategy) $5 बिलियन BTC बेचने की योजना बना रही है। भारत में निवेशकों के लिए पूरी डिटेल, ...
-
(Courtesy: The Best Bitcoin Exchange - https://www.bestbitcoinexchange.io/ ) When it comes to finding the best bitcoin exchange th...
-
Crypto Revolution: Demand for Legislation in India, Banks Given Free Rein in the US! PNC Bank Launches Bitcoin Trading | Crypto News Update ...
-
5 Top Trading Cryptocurrencies of 2025. Should You Invest or wait? आज हम बात करेंगे 2025 की टॉप 5 ट्रेंडिंग क्रिप्टोकरेंसीज़ की, जो मार्केट ...