सोमवार, 15 नवंबर 2021

क्रिप्टो पर प्रतिबंध नहीं लगाने की संसदीय समिति की सलाह

बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध नहीं लगाने की सलाह दी है। आपको बता दूं कि 15 नवंबर 2021 को सिन्हा कीअध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने क्रिप्टो एक्सचेंजों, ब्लॉक चेन एवं क्रिप्टो एसेट्स काउंसिल (बीएसीसी), उद्योग निकायों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि क्रिप्टो पर राय देने को कहा था। संसदीय समिति ने कहा कि क्रिप्टो के लिए कानून लाया लाया जाए, उस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाए। माना जा रहा है कि 29 नवंबर से संसद के होने वाले शीतकालीन सत्र में क्रिप्टो से संबंधित मसौदे को रखा जाएगा। 

वित्त पर संसद की स्थायी समिति द्वारा इस विषय पर बुलाई गई यह पहली बैठक थी। क्रिप्टो वित्त को लेकर निवेश क्षमता और जोखिमों के बारे में विभिन्न पक्षों की दिलचस्पी और चिंताएं हाल के दिनों में तेजी से बढ़ी हैं।

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मंत्रालयों और आरबीआई के अधिकारियों के साथ क्रिप्टोकरेंसी के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

संसदीय समिति ने इंडिया इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों को भी बुलाया था। 

बिटकॉइन को इस देश ने दी कानूनी मान्यता, जानिए कानूनी मान्यता देने वाला यह पहला देश कौन है

RBI ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों और कारोबारियों को राहत दी 

ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे

Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं 






Plz Follow Me on: 

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Standard Chartered ने दी Bitcoin की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में $100,000 और 2027 में $200,000 तक पहुंच सकता है BTC | BitcoinInBharat

Standard Chartered के Digital Assets Research Head Geoff Kendrick का bullish अनुमान – Bitcoin 2026 में $100,000 और 2027 में $200,000 तक जा स...