मंगलवार, 12 दिसंबर 2017

फ्यूचर ट्रेडिंग के बाद बिटक्वाइन ETF लांच करने की होड़, और बढ़ा बिटक्वाइन का रुतबा

दुनिया के सबसे बड़े फ्यूचर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अमेरिका के CBOE पर बिटक्वाइन की फ्यूचर ट्रेडिंग शुरू होने के बाद अब बिटक्वाइन ईटीएफ (ETF-Exchange Traded Fund) लांच करने की होड़ लग गई है। 

अमेरिका के इक्विटी रेगुलेटर SEC (Securities and Exchange Commission) ने कहा है कि उसे बिटक्वाइन ईटीएफ लांच करने के लिए कम से कम तीन नई अर्जियां मिली हैं- VanEck Vectors Bitcoin Strategy ETF, REX Bitcoin Strategy ETF और REX Short Bitcoin Strategy ETF के लिए। REX ने 8 दिसंबर को जबकि VanEck ने 11 दिसंबर 2017 को बिटक्वाइन ईटीएफ लांच करने की अर्जी दी। 

हालांकि इन कंपनियों ने पहले भी बिटक्वाइन ईटीएफ लांच करने की अर्जी दी थी लेकिन रेगुलेटर ने लांच करने के समय पर सवाल उठाते हुए उनकी अर्जी वापस कर दी थी। बिटक्वाइन की फ्यूचर ट्रेडिंग शुरू होने के बाद माना जा रहा है कि उन कंपनियों की बिटक्वाइन ईटीएफ लांच करने की अर्जी इस बार मंजूर हो जाएगी। यही नहीं, जानकारों के मुताबिक अब दूसरी कंपनियां भी बिटक्वाइन ईटीएफ लांच करने के लिए आगे आएंगी। 
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Standard Chartered ने दी Bitcoin की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में $100,000 और 2027 में $200,000 तक पहुंच सकता है BTC | BitcoinInBharat

Standard Chartered के Digital Assets Research Head Geoff Kendrick का bullish अनुमान – Bitcoin 2026 में $100,000 और 2027 में $200,000 तक जा स...