रविवार, 26 सितंबर 2021

चीन में बिटकॉइन और दूसरे क्रिप्टोकरेंसी पर सख्ती, भारी गिरावट के बाद कीमतों में सुधार


चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ( PBoC) ने क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन और उसकी माइनिंग पर रोक लगा दी है। इससे सबसे शक्तिशाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के अलावा इथीरियम, रिप्पल की कीमतों में भी शुक्रवार यानी 24 सितंबर को तगड़ी गिरावट आई है। हालांकि, तगड़ी गिरावट के बाद इनकी कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा  सभी क्रिप्टोकरेंसी गतिविधियों को गैर-कानूनी घोषित किए जाने के बाद कॉइन मीट्रिक्स डाटा के अनुसार बिटकॉइन करीब 5प्रतिशत लुढ़ककर 42,496.12 डॉलर पर, जबकि इथीरियम 7 प्रतिशत फिसलकर 2921.53 डॉलर पर आ गया। हालांकि 26 सितंबर को इसकी कीमतों में सुधार देखा गया। 



खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर बिटकॉइन जहां 1.08 प्रतिशत की तेजी से 43,174.67 डॉलर पर, जबकि इथीरियम  कारोबार कर 1.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2967.61 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। साथ ही इन क्रिप्टोकरेंसी कीमतों में तेजी का रुझान बना हुआ है। 

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना  ने अपने देश में सभी क्रिप्टोकरेंसी .या वर्चुअल करेेसी की ट्रेडिंग, डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के साथ साथ अपने देश में विदेशी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के कारोबार पर भी रोक लगा दी है। इसने अलीबाबा के एंट ग्रुप जैसी बैंकिंग और गैर-बैंकिंग भुगतान संस्थाओं द्वारा क्रिप्टोकरेंसी या वर्चुअल करेंसी में भुगतान लेने पर भी रोक लगा दी है। इससे पहले इस साल मई में भी चीन की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग, उसकी लेन-देन और दूसरी गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। इससे पहले भी चीन में 2013 और 2017 में क्रिप्टोकरेंसी पर ऐसी ही सख्ती की गई थी। 

चीन में बिटकॉइन और दूसरे क्रिप्टोकरेंसी पर सख्ती, भारी गिरावट के बाद कीमतों में सुधार

अल-सल्वाडोर के बाद बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी को इन देशों ने आधिकारिक मान्यता दी

बिटकॉइन को इस देश ने दी कानूनी मान्यता, जानिए कानूनी मान्यता देने वाला यह पहला देश कौन है

RBI ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों और कारोबारियों को राहत दी 

ZebPay में Bitcoin जमा करें, बैंक FD जैसा ब्याज पाएं, जानें कैसे

Bitcoin(बिटकॉइन) में कैसे निवेश करें, इससे क्या क्या खरीद सकते हैं 












Plz Follow Me on:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Standard Chartered ने दी Bitcoin की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में $100,000 और 2027 में $200,000 तक पहुंच सकता है BTC | BitcoinInBharat

Standard Chartered के Digital Assets Research Head Geoff Kendrick का bullish अनुमान – Bitcoin 2026 में $100,000 और 2027 में $200,000 तक जा स...