सोमवार, 22 जनवरी 2018

बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की जारी होगी रेटिंग, निवेशकों के लिए फैसला लेना होगा आसान

कुछ देशों में बिटकॉइन जैसी लोकप्रिय हो रही क्रिप्टोकरेंसी पर रोक लगाने की कोशिश हो रही है, वहीं कुछ देशों में इसमें निवेश को आसान बनाने के भी प्रयास हो रहे हैं। अभी तक क्रिप्टोकरेंसी के निवेशक दुनिया की प्रमुख करेंसी के मुकाबले इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव के आधार पर इसमें पैसा लगाने या पैसा निकालने की योजना बनाते रहे हैं, लेकिन अब पहली बार बिटकॉइन समेत कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की रेटिंग जारी की जाएगी। क्रिप्टोकरेंसी की रेटिंग से निवेशकों के लिए क्रिप्टोकरेंसी चुनना आसान हो जाएगा। रेटिंग से इस बात का पता चलेगा कि आने वाले दिनों में कौन सी क्रिप्टोकरेंसी ज्यादा रिस्की है और कौन सी कम। साथ ही रेटिंग इस बात का संकेत देगी कि भविष्य में किस क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने से ज्यादा मुनाफा मिलेगा और किसमें कम। रेटिंग क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों को सिर्फ एक अनुमान देगी। आप केवल अनुमान लगा सकते हैं। किसी भी क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने और नहीं लगाने का फैसला आपको अपने हिसाब-किताब से करना होगा, केवल रेटिंग के भरोसे नहीं। 

तो, आप सोच रहे होंगे कि बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की रेटिंग देने का काम कौन शुरू कर रहा है। दपअसल, अमेरिका की रेटिंग एजेंसी कंपनी Weiss Rating यह काम शुरू करने जा रही है। 24 जनवरी यानी बुधवार को पहली रेटिंग जारी की जाएगी। क्रिप्टोकरेंसी को रेटिंग देने वाली Weiss Rating दुनिया की पहली रेटिंग एजेंसी कंपनी होगी। आपको बता दूं कि यह रेटिंग कंपनी 50 हजार से भी ज्यादा स्टॉक्स, म्युचुअल फंड्स, ईटीएफ, बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां  बगैरह की रेटिंग देती है और अब यह कई क्रिप्टोकरेंसी की भी रेटिंग देगी। Weiss Rating की स्थापना  बिटकॉइन के कई निवेशकों से पहले 1971 में हुई थी। 

जिन क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत में Weiss Rating कंपनी रेटिंग देने जा रही है, उनमें शामिल है- bitcoin (BTC),  ethereum (ETH), Ripple’s XRP, bitcoin cash (BCH), cardano (ADA), NEM (XEM), litecoin (LTC), stellar (XLM), EOS, IOTA, Dash, NEO, TRON, Monero (XMR), bitcoin gold (BTG) बगैरह। 

(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

शनिवार, 20 जनवरी 2018

मुश्किल में बिटकॉइन के निवेशक! इनकम टैक्स के बाद बैंकों के लपेटे में

पैसे से पैसा बनाने वालों के बीच तेजी से अपनी जगह बना रही बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों पर मानो में देश में भी आफत आई हुई है। दक्षिण कोरिया और चीन में तो पहले से ही क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों और कारोबारियों पर गाज गिर रही है। 

देश की बात करें तो दिग्गज बैंकों ने धांधली के शक में कुछ बड़े बिटकॉइन खातों को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों की मानें तो ऐसे खाते सस्पेंड करने वालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक और यस बैंक शामिल हैं। बैंक को इन खातों से संदिग्ध लेन देन का शक है।  बैंकों की कार्रवाई सिर्फ कुछ खातों को सस्पेंड करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि कहा तो यह भी जा रहा है कि बैंक बिटक्वाइन  एक्सचेंज के प्रमोटरों से उधार ली गई राशि के एवज में और ज्यादा जमानत राशि जमा कराने की मांग कर रहे हैं।  इसके अलावा बैंकों ने बिटक्वाइन एक्चेंज के उन खातों से नकदी निकासी की सीमा भी तय कर दी है जो अभी भी संचालित हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि सभी बैंक टॉप बिटक्वाइन एक्सचेंजों के चालू खातों की जांच कर रहे हैं। 

फिलहाल बैंकों की ओर से Zebpay, Unocoin, CoinSecure और BtcxIndia समेत टॉप 10 बिटक्वाइन एक्सचेंज के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि एक्सचेंज या प्रमोटर्स की ओर से अभी तक ऐसी किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

इससे पहले बिटकॉइन समेत क्रिप्टोकरंसीज में डीलिंग करने वाले हजारों लोगों को केंद्र सरकार ने  टैक्स नोटिस भेजा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश भर में किए गए सर्वे में पता चला है कि बीते 17 महीनों में 3.5 अरब डॉलर के ट्रांजैक्शंस क्रिप्टोकरंसीज में हुए हैं। इसके बाद इसमें निवेश करने वाले लोगों को नोटिस भेजने का  फैसला लिया गया। पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली समेत 9 एक्सचेंजों से डेटा जुटाने के  बाद ये नोटिस भेजे गए हैं। 

टैक्स अधिकारियों ने बताया कि बिटकॉइन एवं अन्य वर्चुअल करंसीज में निवेश करने वाले लोगों में टेक-सेवी युवा इन्वेस्टर्स, रियल एस्टेट प्लेयर्स और जूलर्स शामिल हैं। बता दें कि दुनिया भर की सरकारें क्रिप्टोकरंसीज में कारोबार पर लगाम कसने के प्रयास कर रही हैं। सरकारों का मानना है कि इसके जरिए कालेधन को खपाने और टैक्स से बचने के उपाय  तलाशे जा रहे हैं। यही नहीं मार्च में अर्जेंटिना में होने वाली जी-20 समिट में भी 
इस मसले पर चर्चा हो सकती है। 

(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

बिटकॉइन में निवेश करने वालों की शामत? सरकार ने भेजे टैक्स नोटिस

(साभार-नवभारत टाइम्स)

बिटकॉइन समेत क्रिप्टोकरंसीज में डीलिंग करने वाले हजारों लोगों को केंद्र सरकार ने  टैक्स नोटिस भेजा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश भर में किए गए सर्वे में पता चला है कि बीते 17 महीनों में 3.5 अरब डॉलर के ट्रांजैक्शंस क्रिप्टोकरंसीज में हुए हैं। इसके बाद इसमें निवेश करने वाले लोगों को नोटिस भेजने का  फैसला लिया गया। पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली समेत 9 एक्सचेंजों से डेटा जुटाने के
 बाद ये नोटिस भेजे गए हैं।

टैक्स अधिकारियों ने बताया कि बिटकॉइन एवं अन्य वर्चुअल करंसीज में निवेश करने वाले लोगों में टेक-सेवी युवा इन्वेस्टर्स, रियल एस्टेट प्लेयर्स और जूलर्स शामिल हैं। बता दें कि दुनिया भर की सरकारें क्रिप्टोकरंसीज में कारोबार पर लगाम कसने के प्रयास कर रही हैं। सरकारों का मानना है कि इसके जरिए कालेधन को खपाने और टैक्स से बचने के उपाय  तलाशे जा रहे हैं। यही नहीं मार्च में अर्जेंटिना में होने वाली जी-20 समिट में भी इस मसले पर चर्चा हो सकती है। 

बता दें कि सरकार की ओर से क्रिप्टोकरंसीज में निवेश करने वाले लोगों को कई बार हिदायत दी जा चुकी है कि इसमें पैसा लगाना पॉन्जी स्कीम्स जैसा है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं  होगी। हालांकि इस पर सीधे तौर पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। अनुमानों के मुताबिक हर महीने करीब 2,00,000 लोग क्रिप्टोकरंसीज में ट्रांजैक्शन करते हैं। कर्नाटक के आयकर विभाग के महानिदेशक बी.आर. बालाकृष्णन ने कहा कि वर्चुअल करंसी ट्रेड से जुड़ने वाले लोगों के पैटर्न और संख्या का आकलन करने के बाद ये नोटिस भेजे गए हैं। 

(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

अब बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की रियल टाइम जानकारी भी देगा अमेरिका का ICE

अगर आप बिटकॉइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में दूसरी क्रिप्टोकरेंसी और अमेरिकी डॉलर जैसी दूसरी करेंसी के मुकाबले उतार-चढ़ाव के बारे में रियल टाइम जानकारी चाहते हैं, तो अमेरिका  का  Intercontinental Exchange  यानी आईसीई (ICE) आपकी मदद करेगा। New York Stock Exchange (NYSE) का ऑपरेटर आईसीई ने मार्च तिमाही में ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी डेटा फीड लांच करने की घोषणा की है। 

आईसीई कई ग्लोबल एक्सचेंज और क्लीयरिंग हाउस चलाता है। साथ ही यह इंटरेस्ट रेट, कमोडिटीज, इक्विटी और फॉरेक्स के फ्यूचर, ऑप्शंस से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराता है। इसी सिलसिले में अब यह क्रिप्टोकरेंसी की रियल टाइम जानकारी भी देगा। 

शुरू में यह दुनिया भर के करीब 15 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों से जुड़ी हलचल की पलपल जानकारी उसी समय देगा। शुरू में छह महत्वपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग की जानकारी देगा। ये 6 क्रिप्टोकरेंसी हैं- bitcoin core, ethereum, litecoin, dash, ripple, और bitcoin cash। 

आईसीई इस दौरान बिटकॉइन के दो साल के इतिहास, दूसरी दिग्गज डिजिटल करेंसी और करेंसी के मुकाबले कीमतों में उतार-चढ़ाव का अपडेट देगा।  

(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

बिटकॉइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट जारी, निवेशकों के एक दिन में डूबे 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा

चीन और दक्षिण कोरिया में बिटकॉइन, इथीरियम, रिप्पल जैसी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर जारी सख्ती से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों के 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा डूब गए।

Coinmarketcap.com के मुताबिक, इस मंगलवार को लंदन समय के हिसाब से 7 बजे सुबह अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर डिजिटल कॉइन का मार्केट कैप या वैल्यू 653.8 बिलियन डॉलर था जो कि उसी शाम को घटकर 450.5 बिलियन डॉलर रह गया। इससे पहले पिछले हफ्ते भी निवेशकों के 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा डूबे थे।

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinBase पर बुधवार को बिटकॉइन गिरकर 10,000 डॉलर के नीचे पहुंच गई।  Coin Market Cap ने इसकी जानकारी दी।

आपको बता दूं कि CoinBase अमेरिका का दिग्गज क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म है जहां बिटकॉइन, इथीरियम, लाइटकॉइन (Litecoin) और बिटकॉइन कैश की ट्रेडिंग होती है।
(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

बुधवार, 17 जनवरी 2018

बिटकॉइन की हालत पतली, 28% गिरकर 10,000 डॉलर के नीचे पहुंची, इथीरियम और रिप्पल भी मुश्किल में

चीन और दक्षिण कोरिया में बिटकॉइन, इथीरियम, रिप्पल जैसी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर जारी सख्ती से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक बार फिर से हाहाकार मच गई। क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinBase पर मंगलावर को बिटकॉइन 28 प्रतिशत गिरकर 10,000 डॉलर के नीचे पहुंच गई, वहीं इथीरियल 24 घंटों के भीतर 30 प्रतिशत फिसली। इथीरियल 964 डॉलर के नीचे पहुंच गई थी।  बात अगर, तीसरी महत्वपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी रिप्पल की करें, तो कुछ क्षणों के लिए यह 46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए एक डॉलर के भी नीचे पहुंच गई। Coin Market Cap ने इसकी जानकारी दी।

आपको बता दूं कि CoinBase अमेरिका का दिग्गज क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म है जहां बिटकॉइन, इथीरियम, लाइटकॉइन (Litecoin) और बिटकॉइन कैश की ट्रेडिंग होती है।
दक्षिण कोरिया, जो कि बिटकॉइन, इथीरियम, रिप्पल का एक महत्वपूर्ण बाजार है, के एक मंत्री ने हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग पर रोक लगाने के लिए कानून लाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में दक्षिण कोरियाई सरकार ने साफ किया कि क्रिप्टोकरेंसी पर रोक लगाने से पहले वह सभी पक्षों से बातचीत करेगी। उधर, चीन में भी पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बंद करने के बाद इस साल अपने देश में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग कराने वाली वेबसाइट और मोबाइल एप को बंद करने की चेतावनी दी।

दक्षिण कोरिया ने कहा कि अपने यहां क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को बंद करने में जल्दबाजी नहीं करेगा और इस बारे में अभी और विचार विमर्श करेगी। आपको बता दूं कि पिछले हफ्ते ही खबर आई थी कि वहां की सरकार अपने देश में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को बंद करने के लिए कानून लाने की तैयारी कर रही है। इस खबर से एक दिन में क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों के करीब 100 बिलियन डॉलर डूब गए था।

दक्षिण कोरिया ने इसके अलावा, अपने यहां के दो Coinone और Bithumb,पर छापा भी मारा था।  दक्षिण कोरिया की सरकार ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर रोक लगाने से पहले संबंधित विभागों से अभी बातचीत करेगी। आपको बता दूं कि पिछले कुछ समय से दक्षिण कोरिया लगातार अपने यहां क्रिप्टोकरेंसी की सटोरिया ट्रेडिंग को काबू में करने की कोशिश कर रहा है। इसी कोशिश के तहत पिछले साल सितंबर में स्थानीय फाइनेंशियल सर्विस कमीशन ने अपने यहां इनिशियल कॉइन ऑफरिंग्स ( ICO-पैसा जुटाने के लिए नई क्रिप्टोकरेंसी शुरू करना) पर रोक लगाने की धमकी दी थी।

अगर दुनियाभर में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें, साल 2017 में बिटक्वाइन ने नई ऊंचाईयों को छुआ जब इसके एक विटक्वाइन की कीमत करीब 13 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। विटक्वाइन को एक ऑनलाइन एक्सचेंज के माध्यम से कोई भी खरीद सकता है। इसकी खरीद-फरोख्त से फायदा लेने के अलावा भुगतान के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे 2009 में एक अनजान इन्‍सान ने एलियस सतोशी नाकामोटो के नाम से क्रिएट किया था। इसके जरिए बिना बैंक को माध्‍यम बनाए लेन-देन किया जा सकता है।

(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

दक्षिण कोरिया क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बंद करने में जल्दबाजी नहीं करेगा

दक्षिण कोरिया अपने यहां क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को बंद करने में जल्दबाजी नहीं करेगा और इस बारे में अभी और विचार विमर्श करेगी। आपको बता दूं कि पिछले हफ्ते ही खबर आई थी कि वहां की सरकार अपने देश में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को बंद करने के लिए कानून लाने की तैयारी कर रही है। इस खबर से एक दिन में क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों के करीब 100 बिलियन डॉलर डूब गए था।

दक्षिण कोरिया ने इसके अलावा, अपने यहां के दो Coinone और Bithumb,पर छापा भी मारा था।  दक्षिण कोरिया की सरकार ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर रोक लगाने से पहले संबंधित विभागों से अभी बातचीत करेगी। आपको बता दूं कि पिछले कुछ समय से दक्षिण कोरिया लगातार अपने यहां क्रिप्टोकरेंसी की सटोरिया ट्रेडिंग को काबू में करने की कोशिश कर रहा है। इसी कोशिश के तहत पिछले साल सितंबर में स्थानीय फाइनेंशियल सर्विस कमीशन ने अपने यहां इनिशियल कॉइन ऑफरिंग्स ( ICO-पैसा जुटाने के लिए नई क्रिप्टोकरेंसी शुरू करना) पर रोक लगाने की धमकी दी थी।

अगर दुनियाभर में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें, साल 2017 में बिटक्वाइन ने नई ऊंचाईयों को छुआ जब इसके एक विटक्वाइन की कीमत करीब 13 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। विटक्वाइन को एक ऑनलाइन एक्सचेंज के माध्यम से कोई भी खरीद सकता है। इसकी खरीद-फरोख्त से फायदा लेने के अलावा भुगतान के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे 2009 में एक अनजान इन्‍सान ने एलियस सतोशी नाकामोटो के नाम से क्रिएट किया था। इसके जरिए बिना बैंक को माध्‍यम बनाए लेन-देन किया जा सकता है।

(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

Bitcoin पर भारत में कानून बनाने की मांग, USA में बैंक अब बेच सकेंगे बिटक...

Crypto Revolution: Demand for Legislation in India, Banks Given Free Rein in the US! PNC Bank Launches Bitcoin Trading | Crypto News Update ...