JioCoin लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
JioCoin लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

चीन बिटकॉइन को लेकर और कठोर हुआ!

चीन अपने देश में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग की सुविधा देने वाली वेबसाइट और मोबाइल एप को लेकर काफी गंभीर हो गया है। बीजिंग की योजना अपने देश में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से रोक लगाने की है।

पिछले हफ्ते ही दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन पर रोक की खबर से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बहुत भारी गिरावट देखी गई थी। अब चीन से आ रही इस खबर के बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में और बिकवाली की संभावना है।

इससे पहले चीन ने पिछले साल ही इनिशियल कॉइन ऑफरिंग्स ( ICO-पैसा जुटाने के लिए नई क्रिप्टोकरेंसी शुरू करना) और घरेलू क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर रोक लगा दी थी।

अगर दुनियाभर में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें, साल 2017 में बिटक्वाइन ने नई ऊंचाईयों को छुआ जब इसके एक विटक्वाइन की कीमत करीब 13 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। विटक्वाइन को एक ऑनलाइन एक्सचेंज के माध्यम से कोई भी खरीद सकता है। इसकी खरीद-फरोख्त से फायदा लेने के अलावा भुगतान के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे 2009 में एक अनजान इन्‍सान ने एलियस सतोशी नाकामोटो के नाम से क्रिएट किया था। इसके जरिए बिना बैंक को माध्‍यम बनाए लेन-देन किया जा सकता है।

(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

बिटकॉइन को टक्कर देगी देसी 'JioCoin', जानिए मुकेश अंबानी से क्या है इसका कनेक्शन !

धमाका करने के लिए मशहूर देश के सबसे रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस अब एक और नए मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार है। खबर है कि कंपनी दुनिया भर में तेजी से अपनी धाक जमा रही डिजिटल करेंसी जगत में कदम रखने जा रही है। 

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल करेंसी या वर्चुअल करेंसी या फिर आभासी मुद्रा जियाकॉइन लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि इस काम के लिए मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की अगुआई में 50 पेशेवरों की टीम बनाई जा रही है। इस टीम की औसत आयु 25 वर्ष होगी। यह टीम क्रिप्टोकरेंसी के लिए जरूरी ब्लॉकचेन का निर्माण करेगी और उसके तकनीकी पहलुओं पर निगाह रखेगी। इस सप्लाई चेन में शामिल होने वाले ‘जियोक्वाइन’ के जरिये खरीद-फरोख्त कर सकेंगे। 

गौरतलब है कि आभासी मुद्रा को लेकर सरकार और आरबीआई ने पिछले दिनों कई बार चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा था कि बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता नहीं दी गई है और इसमें निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।
अगर दुनियाभर में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें, साल 2017 में बिटक्वाइन ने नई ऊंचाईयों को छुआ जब इसके एक विटक्वाइन की कीमत करीब 13 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। विटक्वाइन को एक ऑनलाइन एक्सचेंज के माध्यम से कोई भी खरीद सकता है। इसकी खरीद-फरोख्त से फायदा लेने के अलावा भुगतान के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे 2009 में एक अनजान इन्‍सान ने एलियस सतोशी नाकामोटो के नाम से क्रिएट किया था। इसके जरिए बिना बैंक को माध्‍यम बनाए लेन-देन किया जा सकता है।

(मैं हूं बिटक्वाइन...दुनिया मेरी दीवानी...सुनिये, मेरी कहानी...
(बिटक्वाइन के अलावा भी बहुत सारी डिजिटल करेंसी हैं, यहां देखें लिस्ट 
((भारत में बिटक्वाइन खरीदने-बेचने के लिए कुछ एक्सचेंज 
((अलग-अलग बिटक्वाइन एक्सचेंज, अलग-अलग नियम, जानिए दुनिया के बिटक्वाइन एक्सचेंज के बारे में 
Plz Follow Me on: 

Bitcoin और Crypto में पैसा लगाने वालों के लिए अमेरिका से बड़ी खबर, अमेरिका का CLARITY Act क्या है? Bitcoin और Crypto Investors के लिए क्यों है बड़ा गेमचेंजरI BitcoinInBharatI

अमेरिका का CLARITY Act क्या है? Bitcoin और Crypto Investors के लिए क्यों है बड़ा गेमचेंजर अमेरिका में Crypto Regulation को लेकर लंबे समय से ...